उसके नसीब का निवाला
यूँ नहीं ज़ाया हुआ
कुछ हाथ थे
जो नसीबा ही हलक से ले गए
वो कह गए
उसके लिखे का
अंदाज-ए-बयां और था...
-रुचि शुक्ला
कुछ गुस्ताखियाँ हुईं, कि लब्ज़ शायरी बन गए, यूँ पेश-ए-खिदमत हो गए, ये नजराने हमारे। -रुचि शुक्ला
यूँ नहीं ज़ाया हुआ
कुछ हाथ थे
जो नसीबा ही हलक से ले गए
वो कह गए
उसके लिखे का
अंदाज-ए-बयां और था...
-रुचि शुक्ला
इतने मुतमइन न हो ज़नाब
तुम इन दरख़्तों से बाक़िफ़ नहीं हो
अदावत के बिना भी ये
अक़ीदे तोड़ देते हैं...
-रुचि शुक्ला
गिला करें भी तो क्या, और किससे करें
किसे वक़्त है निभाने को
रूठने का मज़ा तो तब है
जब, वो पास हों मनाने को....
-रुचि शुक्ला
ये नज़दीकियाँ तब तलक मुनासिब समझ जो गिरह खोलने की गुंजाइश रहे रूठना मनाना सब ठीक है पर बात करने की गुंजाइश रहे ये तकरार साथ रहने तक हैं जो अल...